जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद में भूसा दान एवं क्रय हेतु वृहद अभियान के क्रम में ग्राम प्रधान तरहटी के चन्द्रेश कुमार गुप्ता द्वारा 20कुन्तल भूसा, चरियाही के ग्राम प्रधान बृजलाल यादव ने 10कुन्तल, रामनगर के ग्राम प्रधान प्रमिला ने 10 कुन्तल, ग्राम पंचायत बीरमपुर के कृषक अरुण कुमार सिंह द्वारा 15 कुन्तल, विजईपुर के कृषक योगेन्द्र सिंह के द्वारा 10 कुन्तल, समाजसेवी अनिल द्वारा 24 कुंतल भूसा दान किया गया। इसी प्रकार अन्य गो-शालाओं में भी ग्राम प्रधानों, उचित दर विक्रेता, समाजसेवी, किसानों, आदि ने अपने सामर्थ्य के अनुसार स्वेच्छा से भूसा दान किया तथा इस महा अभियान में अपनी सहभागिता की गयी। जिलाधिकारी ने जनपद के सम्भ्रान्त नागरिको, सहित सक्षम लोगों से अपील किया है कि इस भूसा दान अभियान में अपनी सहभागित सुनिश्चित करते हुए इस पुनीत कार्य में अपना योगदान करें।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
डीएम ने पशुओं के लिये भूसा दान का किया अपील

Previous article

