Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरचोरी के एक सप्ताह बाद गेंहूँ के खेत मे मिला टूटा बक्सा

चोरी के एक सप्ताह बाद गेंहूँ के खेत मे मिला टूटा बक्सा

कीमती आभूषण तथा नगदी नदारदजौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के गभिरन गाँव की दलित बस्ती में बीते सप्ताह हुई चोरी के मामले में एक नया घटनाक्रम प्रकाश में आया है। रविवार की शाम को चोरी हुआ बक्सा टूटे हालत में घर से दो सौ मीटर दूर गेंहू के खेत में उस समय मिला जब खेत स्वामी फसल की कटाई कर रहे थे। वे लोग फौरन पीड़ित ममता को जानकारी दिए। ममता ने खेत में जाकर देखा तो बक्सा बिखरे हुए हालत में खेत के मध्य भाग में मिला। बिखरे सामानों पर नजर दौड़ाई तो देखा सोने चांदी के गहने व 45 हजार रुपये की नगदी नदारद थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी ली तथा पीड़िता को भरोसा दिया कि चोरी के पर्दाफाश अतिशीघ्र किया जाएगा। पीड़िता ममता को आशंका है कि चोरी किये बक्से से पहले गहने व नगदी निकाल ली गयी फिर कुछ दिन बाद बक्से को गेहूं के खेत मे फेंक दिया गया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से चोरी हुए समान की बरामदगी हेतु गुहार लगाई है। गौरतलब है कि उक्त गाँव निवासी ममता देवी का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व में चोरों ने घर के अंदर घुसकर कमरे में रखा बक्सा चुरा ले गये थे। जिसमे 45हजार नगदी के अलावा मंगलसूत्र, मांगटीका, कान का झाला, हाथ मेंहदी तथा पायजेब रखा था।