Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

  • 63 शिकायतों में 10 का मौके पर हुआ निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में काशीराम सामुदायिक भवन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कुल 63 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, आवास एवं राशन कार्ड की शिकायते आयी जिसे सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुए निर्देशित किया कि 1 सप्ताह की भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये और निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता से बात अवश्य कर ले।  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती, डीएफओ प्रवीण खरे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता उपस्थित सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।