Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम-एसपी ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने राजेपुर स्थित रामेश्वर महादेव धाम, गोमती नदी एवं सई नदी के संगम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। सावन में श्रद्धालुओं के किसी प्रकार की परेशानी न हो इस लिये व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर में तैनात कर्मचारी/अधिकारी सामंजस्य बनाकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। ताकि जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन के लिए आये श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। आवश्यक जगहों पर बैरियर लगाने की व्यवस्था के साथ पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि दर्शनार्थियों को पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश के साथ अन्य मूलभूत व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा को निर्देश दिया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर कैम्पस के अंदर एवं बाहर व्यापक निगरानी रखें। जिससे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल सरोज सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।