Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीड़िता को महिला सिपाही ने पीटा, हालत गंभीर

पीड़िता को महिला सिपाही ने पीटा, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नटौली गांव स्थित कांशीराम आवास में पड़ोसियों से हुए मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर पुलिस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस बीच थाने पर तैनात महिला सिपाही ने पीड़िता की पिटाई करने लगी जिसके चलते अचानक पीड़िता बेहोश हो गई तो अन्य पुलिस कर्मी आनन-फानन उसे राजकीय चिकित्सालय लाए जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी निवासी संगीता पत्नी संतोष से शुक्रवार को बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों से मारपीट हो गई। मारपीट के बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस द्वारा मेडिकल मुआयना न कराए जाने व हीलाहवाली करने से पीड़िता आक्रोशित हो गई। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने पीड़िता की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। आनन फानन में अन्य पुलिस कर्मी उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाए जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।