Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय वैश्य समाज शाहगंज की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय वैश्य समाज शाहगंज की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, शाहगंज। समाज को संगठित करने हेतु श्रवण कुमार के नेतृत्व में बैठक की गई। जिसमें सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए अनिल कुमार ने कहा हमारी मजबूती तभी होगी जब हम संगठित होंगे। इसी कड़ी में अरविन्द गुप्ता ने कहा सर्वप्रथम हमें संगठन बनाना होगा और सदस्यों को जोड़ना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा। श्रीष कुमार और ईशान राम ने सदस्यों की संख्या बढ़ाने हेतु लोगों से व्यक्तिगत मिलकर जानकारी देने संबंधित बात रखी। अजय एवं नारायण ने लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करने के लिए 4-4 सदस्यों की 2 टीम गठित करने की बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छेदी लाल वर्मा तथा संचालन सत्येंद्र गुप्ता ने किया। बैठक में बलराम, अमित, राममिलन, विक्की, घनश्याम, राम, विशाल, विजय, अनिल, शैलेश नाग, ओम प्रकाश, दीपक गुप्ता, कैलाश विजय गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।