Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीआइजी ने थाने का किया निरीक्षण

डीआइजी ने थाने का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, चंदवक। डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र अखिलेश चौरसिया ने केराकत से वाराणसी जाते समय चंदवक थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को बारीकी से देखने के बाद संतुष्ट दिखे। परिसर को हमेशा साफ सुथरा रखने को कहा। डीआईजी ने थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह सहित मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन, गो तस्करी व सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें। छोटे से छोटे अपराध को गंभीरता से लें। प्रत्येक चट्टी चौराहे पर विशेष निगरानी रखी जाय। पुराने मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाय। बैंकों पर निगरानी रखने के साथ साइबर अपराध के संबंध में लोगों को जागरूक करने को निर्देश दिया। डीआईजी के साथ एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ गौरव शर्मा उपस्थित थे।