Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरडिफेंडिंग चैम्पियन फ़्रांस हारकर भी प्री-क्वार्टर फाइनल में

डिफेंडिंग चैम्पियन फ़्रांस हारकर भी प्री-क्वार्टर फाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को ग्रुप-डी में दो बड़े मैच खेले गए। इस ग्रुप से डिफेंडिंग चैम्पियन फ़्रांस और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। फ़्रांस को अपने मैच में हार झेलनी पड़ी है. उसे ट्यूनिशिया ने 1-0 से हराया है। कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को ग्रुप-डी में दो बड़े मैच खेले गए। एक मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन फ़्रांस और ट्यूनीशिया के बीच खेला गया। इसमें फ़्रांस को हार झेलनी पड़ी है। हार के बावजूद फ़्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ट्यूनीशिया ने फ़्रांस को 1-0 से हराया है। ग्रुप-डी मे दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क के बीच खेला गया। इसमें कंगारू टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर सुपर-16 में जगह बना ली है। यह मैच काफी रोमांचक रहा। यदि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया हारती या मैच ड्रॉ होता, तो ट्यूनीशिया का प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय था। यह मैच काफी रोमांचक रहा, फ़्रांस बनाम ट्यूनीशिया मैच पहले हाफ तक बगैर किसी गोल के बराबरी पर रहा था। मगर दूसरे हाफ में दोनों टीनों ने पूरी ताकत लगाई, लेकिन कामयाबी ट्यूनीशिया के हाथ लगी। टीम के कप्तान वाहबी खजरी ने दूसरे हाफ के 58वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 बढ़त दिलाई। फ़्रांस की टीम ने मैच के आखिरी मिनट में एक गोल दागकर मैच बराबर कर दिया था, लेकिन रीव्यू में देखा गया कि यह गोल वैध नहीं था। यानी इसे ऑफसाइड गोल करार दिया गया। इस तरह फ़्रांस यह मैच ड्रॉ कराने से चूक गया। ग्रुप-डी का एक और मैच ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क के बीच खेला गया, जो पहले हाफ तक बगैर किसी गोल के बराबरी पर रहा था। मगर दूसरे हाफ में कंगारू टीम ने शानदार तरीके से खेल दिखाते हुए बढ़त हासिल की। टीम के लिए 60वें मिनट में मैथ्यू लेकी ने गोल दागा। इस गोल के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विजयी बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उलटफेर करते हुए डेनमार्क को करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। इससे पहले कंगारू टीम 2006 में -क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।