Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडाक विभाग की पहल :  महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से...

डाक विभाग की पहल :  महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से पाएं काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

जौनपुर धारा,जौनपुर। काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-दिव्य स्वरूप में आने के बाद बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त खूब उमड़ रहे हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ का प्रसाद पाकर लोग अपने को धन्य समझते हैं। महाशिवरात्रि में भी देश भर से शिव भक्तों की इच्छा यहाँ दर्शन करने और फिर प्रसाद लेकर अपनी को तृप्त करने की होती है। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि काश घर बैठे ही उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिल सके। ऐसे लोगों को निराश होने की जरुरत नहीं है। वे घर बैठे डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाक विभाग और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत नए स्वरूप में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र रू.251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी(पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होता है।ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाता है। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होता है। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इसे मात्र रू.201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।