Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरडकैती की योजना बनाते तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

  • तमंचा कारतूस तलवार और चोरी की दस मोबाइल बरामद

जौनपुर धारा, खुटहन। सम्मनपुर गांव के शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर संचालित एक ढाबे के पास से पुलिस ने सोमवार की रात डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को धर दबोचा। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचा, कारतूस, दो तलवारें, दस मोबाइल सेट व लोहे की आरी और पेंचकस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा, उप निरीक्षक बौड़म यादव हमराहियों संग रात में संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। वे उक्त ढाबे के पास मार्ग के बगल पांच लोगों को खड़े देख उनके पास पूछताछ करने को बढ़े, तभी दो युवक मौके से भाग लिए। तीन को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा, कारतूस, तलवारें, मोबाइल आदि बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों बदमाशों ने रात में रामनगर बाजार स्थित एक दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। तीनों ने अपना नाम महेंद्र निषाद, ओमप्रकाश निषाद और जयकिशुन निषाद बताया। तीनों सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली गांव के निवासी हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया।