― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरठण्ड को लेकर स्कूलों के समय में परिवर्तन

ठण्ड को लेकर स्कूलों के समय में परिवर्तन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा, सीबीएसई/आईसीएसई के अंग्रेजी माध्यम/हिन्दी माध्यम के विद्यालय कक्षा 1 से 8 तक के खुलने एवं बन्द होने का समय 22 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक संचालित करने के लिए नियत किया गया है। बीएसए ने सभी को उक्त आदेश पालन करने का आदेश दिया है।

Share Now...