Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरट्रैफिक समस्या को लेकर डीएम से मिला सांता फाउंडेशन का प्रतिनिधिमण्डल

ट्रैफिक समस्या को लेकर डीएम से मिला सांता फाउंडेशन का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सांता फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर के आम जनमानस से संबंधित एक जटिल विकट समस्या ट्रैफिक जाम के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सदस्यों की बातों को बड़े ध्यान पूर्वक सुना और उसका सुझाव भी मांगा। सदस्यों द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट और रोड मैप का ब्लूप्रिंट डीएम के सामने प्रस्तुत किया गया जिसे देखने के बाद डीएम ने रोड मैप से सहमति व्यक्त की और सिटी मजिस्ट्रेट को ब्लूप्रिंट देखने उस पर कार्य करने के लिए आदेशित किया और सदस्यों से कहाकि आप जाकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर उन्हें संस्था द्वारा बनाए रोड मैप उपलब्ध कराइए। सदस्यों द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उन्हें रोडमैप का ब्लूप्रिंट दिखाया जिसे देखने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सहमति व्यक्त की और संस्था के कार्य को सराहा और जनमानस को जाम की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया।