Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरट्रेलर व टैंकर की भिड़ंत में चालक घायल

ट्रेलर व टैंकर की भिड़ंत में चालक घायल

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रेलर व टैंकर के भिड़ंत में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी भेजवाया जहां चिकित्सक ने भी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो प्रयागराज की ओर जा रहा ट्रेलर जैसे ही पीएचसी के समीप पहुंची कि जौनपुर की ओर से जा रहे टैंकर से आमने सामने जोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें ट्रेलर चालक रायबरेली के बछरावा निवासी 35वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस जोरदार भिडंत में अन्य सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को केविन से बाहर निकाल कर उपचार के लिए पीएचसी में दाखिल कराया। जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर हुई है। जिसमें एक चालक घायल है जबकि अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।