― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरट्रेन से कट कर प्रेमी की मौत

ट्रेन से कट कर प्रेमी की मौत

  • गमजदा प्रेमिका ने किया आत्महत्या का प्रयास
  • हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत गोडिला रेलवे क्रासिंग के समीप रेल पटरी क्रास कर रहा प्रेमी मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी। दुर्घटना सोमवार शाम को हुआ। खबर के बाद प्रेमिका ने दादर पुल से कूद जान देने की कोशिश। फिलहाल प्रेमिका को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी 28वर्षीय चन्द्रकान्त यादव उर्फ इंदर पुत्र राम सुभग सराय मोहद्दीनपुर में कपड़े की दुकान चलाता है। किसी से मिलनें गोडिला फाटक पर गया था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। वहीं खबर सुनकर प्रेमिका सराय मोहीउद्दीनपुर निवासी 21वर्षीय करिश्मा गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता ने दादर पुल से छलांग लगा दिया। प्रेमी के शव को पुलिस ने कब्जे में ले पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। फिलहाल मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।

Share Now...