जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद रेलवे ट्रैक के पास शनिवार की शाम को एक 24वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गांव निवासी विकास मौर्या पुत्र सूबेदार मौर्या उम्र 24वर्ष किसी कारण वश वो बाकराबाद गया था। वापस आते समय ट्रैन की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गयी। लोगों के अनुसार विकास मौर्या मुखबाधिर था। वो न सुन सकता था, न बोल सकता था कही न कही इसी कारण वो ट्रैन की चपेट में आ गया। इस विषय पर थानाध्यक्ष जलालपुर घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गयी, वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Previous article
Next article

