― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जमालपुर गांव के रमेश मिश्रा के खेत में लगे ट्रासफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से लगभग पांच बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मुखिया रमेश मिश्रा के छोटे भाई दिनेश मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी गिरी जब तक कुछ समझ पाते आग देखते ही देखते खेत में फैल गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाया तब तक गेहूं की फसल जल गई थी।

Share Now...