Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरटूर एण्ड ट्रावेल्स संचालक से दिनदहाड़े छिनैती, संचालक को लगी गोली

टूर एण्ड ट्रावेल्स संचालक से दिनदहाड़े छिनैती, संचालक को लगी गोली

  • क्षेत्र में फैली सनसनी, धड़ाधड़ बंद हुई दुकानें

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के निजमापुर बाजार के पास अरबाज टूर एण्ड ट्रावेल्स में लगभग पांच की संख्या में बदमाशों ने हथियार के बल पर संचालक मोहम्मद सऊद से पैसे की मांग की है। विरोध करने पर हाथापाई हुई और गोली लगने से संचालक घायल हो गया। बदमाश एक लैपटॉप लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निजमापुर बाजार के पास शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे अरबाज टूर एण्ड ट्रेवेल्स व वेस्टर्न यूनियन केंद्र पर कार सवार पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर संचालक मोहम्मद सऊद से पैसे की मांग की। विरोध करने पर संचालक व बदमाशों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक बदमाश से तमंचा छीनने की कोशिश में चली गोली संचालक के बाएं पैर में लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आते देख बदमाश एक लैपटाप लेकर कार से खुटहन की ओर फरार हो गए। घायल सऊद को पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं इस सम्बंध में पूछे जाने पर डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया की क्षेत्र के निजामपुर स्थित अरबाज टूर एन्ड ट्रावेल्स पर एक कार में सवार कुछ बदमाश आये और आधार कार्ड से पैसे निकालने की बात कही।इसके बाद कुछ विवाद हुआ तो बदमाशों ने संचालक मो. सऊद पर गोली चला दी जो उसके पैर को छूते हुए निकल गयी। पीड़ित को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।