Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीम ने ईंट भट्ठों की जांच कर वसूला साढ़े चार लाख का...

टीम ने ईंट भट्ठों की जांच कर वसूला साढ़े चार लाख का विनियमन शुल्क

  • एक लाख कच्ची ईंटे भी कराई गई नष्ट

जौनपुर धारा, केराकत। एसडीएम नेहा मिश्रा के दिशा निर्देशन में जिला खनन अधिकारी राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त लेबर इन्फोर्समेंट ऑफिसर और जिला पंचायत इंस्पेक्टर ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के ईंट भट्ठों की जांच पड़ताल की। इस दौरान खुज्जी में स्थित आरके मार्का ईंट भट्ठे से एक लाख चौरासी हजार का विनियमन शुल्क एक लाख का जीएसटी और 16 हजार रूपए जिला पंचायत शुल्क सहित कुल 3 लाख रुपए का शुल्क वसूला गया। इसी जगह बाबा एंड आशीष ईंट भट्ठे से 1 लाख 54 हजार का विनियमन शुल्क लिया गया। इसी प्रकार देवकली के गगन मार्का ईंट भट्ठा बिना पंजीकरण के फर्जी ढंग चलता मिला। अधिकारियों ने बताया कि भट्ठा न तो जीएसटी विभाग न श्रम विभाग और न ही जिला पंचायत विभाग में पंजीकृत है। संग्रह अमीन की पूर्व सूचना के बाद भी ईंट भट्ठा मालिक गायब रहे। उनका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। अधिकारियों ने मौके से लगभग एक लाख कच्ची ईंट नष्ट कराया साथ ही दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर अधिकारियों ने भट्ठे के मुंशी को जिलाधिकारी के अग्रिम आदेश तक भट्ठा बंद रखने की हिदायत दी। कहा कि यदि ईंटों की निकासी, पथाई, फुंकाई और खरीद फरोख्त करने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।