- कंबल वितरण से गरीबों को मिलेगी राहत : डॉ.तेज बहादुर
जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर के कृपाशंकर वार्ड स्थित तेज बहादुर सेवा अस्पताल पर गुरूवार को शीतलहरी व सर्द से कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच तेज बहादुर अस्पताल द्वारा कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर तकरीबन 500 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। डॉ.तेज बहादुर यादव ने कहा कि गरीब व निर्धन असहाय को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण का आयोजन किया गया। गरीब जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन तक कंबल पहुंचाने का भी कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक, कस्बा इंचार्ज सकलदीप सिंह, डा.मनोज यादव, डा.पूजा यादव राकेश बिंद, मनोज यादव,संजय यादव, विजय सरोज, धर्मेंद्र यादव, राशिद खान, सूर्यभान यादव, कमलेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव, इज़हार खान, प्रेम यादव, लाल साहब आदि लोग उपस्थित रहे।



