Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर42 हजार नगद सहित लाखों के आभूषण चोरी

42 हजार नगद सहित लाखों के आभूषण चोरी

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में दरगाही यादव के घर बुधवार की रात पहुंचे चोरों को गृहस्वामी के जग जाने से भागना पड़ा। वहां से एक किमी पूरब पहुंचे चोरों ने फूलचंद्र यादव के दरवाजा विहीन घर में घुसकर दो बाक्स उठा ले गये। कपड़े से भरे एक बाक्स को घर के पीछे ही तोड़कर फेंक दिये।दूसरा बाक्स तोड़कर जिसमें 42 हजार रुपये नकद, एक सोने का हार, एक मांगटीका, झुमका, तीन जोड़ी पायल, निकालकर घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर फेंक दिया। सुबह खेत में टूटे बाक्स को ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दिया। पीड़ित अजय यादव ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।