Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरटी.डी.कॉलेज में प्रवेश हेतु काउंसेलिंग प्रारम्भ

टी.डी.कॉलेज में प्रवेश हेतु काउंसेलिंग प्रारम्भ

जौनपुर। प्रदेश में अनुशासन एवं शिक्षण के लिए प्रसिद्ध महाविद्यालय टी.डी.कॉलेज में सत्र 2025-26हेतु विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर काउंसेलिंग और प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष छात्रों की सुविधा के लिए फीस काउंटर की संख्या बढ़ा दी गयी है तथा अनुशासन बनाये रखने हेतु प्राक्टोरियल बोर्ड द्वारा नियमित रूप से महाविद्यालय का चक्रमण किया जा रहा है। महाविद्यालय में सभी छ: संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, शिक्षा, एवं विधि संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर  स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, विभागीय पुस्तकालय, केंद्रीय पुस्तकालय, रोवर्स रेंजर्स, एन. सी.सी., एन. इन.एस. के साथ-साथ आउटडोर तथा इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ-साथ सम्पूर्ण परिसर वाई-फाई से सुसज्जित है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने अवगत कराया कि विभिन्न विषयों में प्रवेश हेतु मेरिट लिस्ट काउंसेलिंग तिथि और समय सहित विस्तृत विवरण  महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।