बॉलीवुड फिल्म स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्दी ही अपनी अपकमिंग मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सिनेमाघर पहुंचने की तैयारी में हैं। ‘टाइगर’ और ‘भारत’ फेम निर्देशक अली अब्बास जफर की इस मूवी को लेकर खासा बज है। ये एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा मूवी है। जिसे सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ साथ लेकर आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान इन सितारों ने साथ में खूब मस्ती की। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फिल्म स्टार को एक ऐसा चैलेंज देते हैं जिसमें वो टाइगर श्रॉफ से जबरदस्त मात खा जाते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा था, ‘हिसाब बराबर बड़े अक्षय कुमार’ जिसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा, ‘हिसाब बराबर नहीं छोटे। हिसाब यूं ही चलता रहेगा।’ टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के इस मजेदार नोंकझोंक पर लोग भी जमकर कमेंट्स करते दिख रहे हैं। कई फिल्म स्टार्स ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में वायरल हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के बीच हुई ये नोंकझोंक आप यहां देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये एक्शन ड्रामा मूवी इसी साल ईद 2024 के मौके पर रिलीज होगी। अभी तक मेकर्स ने एक तय तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि निर्माता ऐलान कर चुके हैं कि इस मूवी को वो ईद 2024 के मौके पर रिलीज करेंगे। मगर इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की इस मूवी की सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म के साथ टक्कर तय हो गई है। जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की अजय देवगन की मूवी ‘मैदान’ से भिड़ंत पक्की है। सुपस्टार अजय देवगन अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी ‘मैदान’ को लेकर भी ईद 2024 पर ही सिनेमाघर पहुंचने वाले हैं।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
टाइगर श्रॉफ ने बनाया अक्षय कुमार का पोपट

Previous article

