Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन96वीं ऑस्कर सेरेमनी के सबसे बड़े अवॉर्ड शो से जुड़ी रोचक बातें

96वीं ऑस्कर सेरेमनी के सबसे बड़े अवॉर्ड शो से जुड़ी रोचक बातें

साल 1929 से शुरू हुए ऑस्कर अवॉर्ड का ये 96वां साल है। इतने सालों में ऑस्कर अवॉर्ड ने कई स्टार्स की तकदीर बनते बिगड़ते देखी है, और कई रोचक किस्से भी बनते देखे हैं। एक बार फिर ऑस्कर अवॉर्ड की सेरेमनी शुरू होने वाली है। पूरी दुनिया इस साल होने वाले भव्य समारोह पर नजरें जमाए बैठी है। ये सेरेमनी दस मार्च को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में होगी। ऑस्कर का नामकरण करने का श्रेय एएमपीएएस लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक को जाता है। इससे पहले तक इस अवॉर्ड को अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट कहा जाता था। पहली बार ऑस्कर रुजवेल्ट होटल में आयोजित किया जाता था। ये किस्सा 1940में हुए ऑस्कर सेरेमनी से जुड़ी है। इस साल विनर्स की लिस्ट पहले ही लीक हो गई थी। इसके बाद ऑस्कर ने गोपनीयता के सख्त नियम अपनाएं। कुछ समय तक ऑस्कर के विनर्स की घोषणा तीन महीने पहले कर दी जाती थी। इसके बाद साल 1941 तक सेरेमनी से पहले रात 11 बजे तक मीडिया को विनर्स के नाम दे दिए जाते थे। ऑस्कर की हर ट्रॉफी के बनने की लागत 5 सौ डॉलर के आसपास की होती है। इसे बनाने के लिए तांबे, चांदी, निकल और 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय ये सामान कम पड़ने पर तीन साल तक प्लास्टर से ट्रॉफी बनाई गईं। सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने का रिकॉर्ड वॉल्ड डिज्नी के नाम दर्ज है। जो 59 बार नॉमिनेट हुए और 26 वो जीतने में कामयाब रहे। सबसे कम उम्र में ऑस्कर जीतने वाली टैटम ओनील कलाकार हैं। जिन्हें सिर्फ दस साल की उम्र में ऑस्कर मिल गया था।