Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरझाड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

झाड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। झांड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़खानी करने वाले तांत्रिक समेत दो लोगों पर बदलापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि वह अपने कारोबार मे बढौत्तरी न होने से परेशान थी। उसे किसी के माध्यम से एक तान्त्रिक रमेश गौतम पुत्र हरीलाल गौतम निवासी शाहपुर थाना बदलापुर के बारे में जानकारी मिली कि वह तन्त्र-मन्त्र के माध्यम से पूजा पाठ करके हमारे कारोबार मे बढौत्तरी करवा सकता है। जब मैं तान्त्रिक के पास गई तो वह अपने साथी आजाद के साथ मिलकर उसके साथ झांड़-फूंक के बहाने छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो वह उसे जानमाल की धमकी देने लगा। प्रार्थिनी की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक व उसके साथी के विरुद्ध संबधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।