Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर से हजारों की संख्या में दिल्ली कूच करेंगी आंगनबाड़ियां : सरिता...

जौनपुर से हजारों की संख्या में दिल्ली कूच करेंगी आंगनबाड़ियां : सरिता सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। आंगनबाड़ी संघ जौनपुर की अध्यक्ष सरिता सिंह ने अवगत कराया कि 04 अक्टूबर को दिल्ली में हो रहे एक दिवसीय महाधरने में पूरे देश की 26 लाख आंगनबाड़ी एकत्रित होंगी तथा अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति के तत्वावधान में हो रहे विशाल धरने में अपनी जायज मांगों को लेकर भारी संख्या में दिल्ली पहुँचकर हुंकार भरने का काम करेंगी। उन्होने महा धरने के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सबका मानदेय एक समान हो, हर राज्य में एक ही काम के लिए अलग-अलग पारिश्रमिक दिया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। एक देश,एक संविधान तो एक कानून भी होना चाहिए, दोहरा चरित्र क्यूँ? विभाग के अलावा जिस कार्य के लिए कोई नहीं मिलता तो आंगनबाड़ी लगा दी जाती है। जब मानदेय बढ़ोत्तरी की बात आए तो कहा जाता है आंगनबाड़ी को अनदेखा किया जाता है।