Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर धारा खबर का असर : बिका चाइनीज मांझा तो जिम्मेदार होंगे...

जौनपुर धारा खबर का असर : बिका चाइनीज मांझा तो जिम्मेदार होंगे क्षेत्रीय अधिकारी

चाइनीज मांझा बेचने वालो के खिलाफ करे कार्यवाही : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने व जागरूक करने को लेकर जौनपुर धारा में प्रकाशित समाचार के बाद अब जिलाधिकारी मामले की गम्भीरता को समझते हुए एक्शन मोड़ में आ गये है। उन्होने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया पतंग की दुकानों की जाँच कर चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाय। बताते चले कि 30 दिसम्बर के अंक में जौनपुर धारा समाचार पत्र ने जौनपुर में उड़ रहे चाइनीज मांझे की ‘जमी से आसमां जीवों के लिये चाइनीज मांझा बना यमराज’ नामक शिर्षक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद सोमवार को ही जिलाधिकारी ने आए दिन पतंगबाजी में चाइनीज मंझे के प्रयोग के कारण दुर्घटनाओं को लेकर चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि जनपद में घातक चाइनीज मांझा की बिकी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा इस मांझे को विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करें, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में चायनीज मांझा बिकता हुआ पाया जाता है एवं कोई अनहोनी होती है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Previous article
Next article