Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jaunpur Flash 30s

सम्पूर्ण समाधान दिवस के 6 माह का रोस्टर जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को ’सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया जाता है। आगामी 06माह में होने वाले ’सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का रोस्टर किया जायेगा। जिसमें 04 जनवरी 2025 प्रथम शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, मछलीशहर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील केराकत में एडीएम  (वि./रा.), शाहगंज में एडीएम (भू-राजस्व), 18 जनवरी तृतीय शनिवार को तहसील मड़ियाहूँ में जिलाधिकारी, बदलापुर में सीडीओ, केराकत में एडीएम-एडीएम(भू-राजस्व), सदर में एडीएम(वि./रा.), 01 फरवरी 2025 को प्रथम शनिवार को तहसील मछलीशहर में डीएम, शाहगंज में सीडीओ, सदर में एडीएम(भू-राजस्व), मड़ियाहूँ एडीएम (वि./रा.), 15फरवरी 2025 तृतीय शनिवार बदलापुर डीएम, केराकत सीडीओ, मड़ियाहॅू एडीएम (भू-राजस्व), मछलीशहर एडीएम (वि./रा.), 01मार्च 2025 को तहसील शाहगंज में डीएम, सदर में सीडीओ, मछलीशहर में एडीएम (भू-राजस्व), बदलापुर एडीएम(वि./रा.), 15 मार्च 2025 को तहसील केराकत में डीएम, मड़ियाहॅू में सीडीओ, बदलापुर में एडीएम(भू-राजस्व), शाहगंज एडीएम (वि./रा.), 05 अप्रैल 2025को तहसील सदर में डीएम, मछलीशहर में सीडीओ, शाहगंज में एडीएम (भू-राजस्व), केराकत एडीएम (वि./रा.), 19 अप्रैल 2025 को तहसील मड़ियाहॅू डीएम, बदलापुर में सीडीओ, केराकत में एडीएम (भू-राजस्व), सदर एडीएम (वि./रा.), 03 मई 2025 को तहसील मछलीशहर में डीएम, शाहगंज में सीडीओ, सदर में एडीएम (भू-राजस्व), मड़ियाहॅू एडीएम (वि./रा.), 17 मई 2025 को तहसील बदलापुर में डीएम, केराकत में सीडीओ, मड़ियाहॅू में एडीएम (भू-राजस्व), मछलीशहर में एडीएम (वि./रा.), 07 जून 2025 को तहसील शाहगंज में डीएम, सदर में सीडीओ, मछलीशहर में एडीएम (भू-राजस्व), बदलापुर में एडीएम (वि./रा.), 21 जून 2025 को तहसील केराकत में डीएम, मड़ियाहॅू में सीडीओ, बदलापुर में एडीएम (भू-राजस्व), शाहगंज एडीएम (वि./रा.) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार व जलालपुर थानों की पुलिस ने दो अपहृत किशोरियों को बरामद कर अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को बहला-फुसलाकर गत जनवरी जबकि दूसरी को तीन दिसंबर को भगाया गया था। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।

शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर रविवार को क्षेत्र के धन्नेपुर चौराहा के पास से 17वर्षीय किशोरी को बरामद कर वांछित आरोपित मन्नू शाह को गिरफ्तार कर लिया। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गत जनवरी में वाराणसी के कपसेठी थाना के धौकलगंज का निवासी 41वर्षीय मन्नू शाह भगा ले गया था। किशोरी के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तभी से आरोपित व किशोरी की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह किशोरी को लेकर भगाकर पानीपत (हरियाणा) ले जाकर पत्नी की तरह रखे हुए था। पीड़िता का कोर्ट में बयान कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण उड़ाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के डेडारपुर गांव में बीती रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

क्षेत्र के डेडारपुर गांव निवासी सुधीर यादव पुत्र मंगल यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती रात परिवार के लोग खाना खाकर अपने रिहायशी कमरे में निचले तल पर सो गए। उपरी तल पर कमरे में अलमारी व सामान रखा था। रात में किसी समय सीढ़ी के रास्ते दूसरे तल पर पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला चटकाकर अंदर घुस गए। कमरे के अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखी दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक सोने का मांग टीका, एक टॉप्स, दो पैजनी, एक सोने की चेन तथा चांदी के बर्तन उठा ले गए। सुबह जब उनकी पत्नी छत पर गई तो कमरे का ताला टूटा देखकर शोर मचाया।वहां आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई। कमरे के अंदर जाकर देखा तो हत प्रभ रह गई। मामले की सूचना 112पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची-112 पुलिस  जांच पड़ताल कर वापस आ गई। मामले की लिखित सूचना मड़ियाहूं कोतवाली में दे दी गई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। इस सम्बंध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच पड़ताल की जा रही है।