भारत और इंग्लैंड के बीच आज एडिलेड के मैदान पर आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप २०२२ का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में ६ विकेट पर १६८ रन बनाए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच आज एडिलेड के मैदान पर आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप २०२२ का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जहां इंग्लैंड ने टीम इंडिया को १० विकेट से रौंदकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बताते चलें कि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने २० ओवर में ६ विकेट पर १६८ रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने १६ ओवर में बिना विकेट गंवाए १७० रन बनाकर मैच जीत लिया। आईसीसी टी२० विश्व कप २०२२ का फाइनल मुकाबला अब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रविवार, १३ नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के सामने भारत का सरेंडर

Next article

