Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनजैसलमेर के रिजॉर्ट में करीना ने मनाया सासू मां का बर्थडे

जैसलमेर के रिजॉर्ट में करीना ने मनाया सासू मां का बर्थडे

जैसलमेर के रिजॉर्ट में करीना ने मनाया सासू मां का बर्थडे

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने जैसलमेर के रेगिस्तान में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। 8 दिसम्बर को अपना बर्थडे मनाने के लिये शर्मीला टैगोर पूरे परिवार के साथ जैसलमेर पहुंची थीं।

शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान, करीना कपूर, सोहा अली खान और पोते तैमूर के साथ जैसलमेर में अपना जन्मिदन मनाया। वहीं लंगा मांगणियारों ने लोकनृत्य करके शर्मिला टैगोरे बर्थडे को स्पेशल बना दिया। कहा जा रहा है कि सैफ अली खान, करीना और सोहा अली खान शर्मिला टैगोर खास फील कराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने उनके जन्मदिन के लिए जैसलमेर जैसी खूबसूरत जगह को चुना। पटौदी फैमिली चांधन स्थित एक निजी रिसोर्ट में रुकी हुई है। शर्मीला टैगोर ने जैसलमेर के लोक कलाकारों के साथ रेत के टीलों पर दिन बिता कर अपना जन्मदिन मनाया। लोक कलाकार सावन खान दबड़ी और जलाल खान चांधन ने अपनी टीम के साथ राजस्थानी और सूफी गीतों से रेगिस्तान के माहौल को शानदार बना दिया। सैफ अली खान ने सभी कलाकारों की तारीफ की। सैफ अली खान के साथ करीना कपूर, सोहा अली खान और तैमूर ने भी जैसलमेर पहुंच कर जमकर मस्ती की। सासू मां शर्मिला टैगोर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज में शर्मिला टैगोर पोते तैमूर और नातिन इनाया के साथ केक कट करती दिख रही हैं। शर्मिला टैगोर के चेहरे की खुशी बता रही है कि बच्चों संग उनका ये जन्मदिन वाकई खास रहा।