जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा आयोजित नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम संस्था की नव चयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में शहर के मध्य स्थित मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में कैंप लगाकर शहर के गरीब बस्ती से बुलाकर लोगों में नि:शुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल तहसीन ने जेसीआई संस्था की प्रशंसा करते हुए कहाकि इस तरह के कार्यक्रम जनपद के सभी संस्थाओं को करना चाहिए इस समय शीतलहर का समय चल रहा है लोगों को ठंड में कंबल की आवश्यकता पड़ रही है। सदस्यों ने कंबल वितरण कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर सरला माहेश्वरी, विभा गुप्ता, चेतना साहू, मंजू जायसवाल, सारिका सेठ, ममता गुप्ता, अनीता कुमारी, अंजू पाठक, रिंकी जायसवाल, शालिनी सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन सारिका सेठ ने किया। संस्था की नव चयनित कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
जेसीआई चेतना ने कैंप लगाकर गरीबों में वितरण किया कंबल


