Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजेसीआई क्लासिक ने किया सावन का स्वागत

जेसीआई क्लासिक ने किया सावन का स्वागत

  • वन विहार में किया गया सावनी महोत्सव का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। व्यक्तिव विकास को समर्पित जिले की अग्रणी संस्था जेसी आई जौनपुर क्लासिक ने शिवपार स्थित हरियाली से भरपूर अति मनोरम वन विहार में सावनी महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर जोन ट्रेनर ऋचा गुप्ता ने बताया कि सावन का महीना महिलाओं के लिए सदैव खास होता है। इस वक्त सुहागिनें हरे रंग के वस्त्र, हाथों में मेहंदी, हरे रंग की चूड़ियां पहनती है। अध्यक्ष शिवम सिंह ने सावन के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि हर वर्ष इसी माह में महादेव अपने ससुराल जाते हैं। इस वजह से शिव शंभू की कृपा प्राप्त करने के लिए ये सुनहरा अवसर होता है। इसके अलावा सावन महीने में ही समुद्र मंथन के समय भगवान शिव ने हलाहल विष को पिया था। चूंकि इस मौसम में वर्षा भी होती है अत: वातावरण में चारों तरफ हरियाली और मिट्टी की सोंधी सोंधी खुश्बू से मन पुलकित हो उठता है और आज ऐसे ही खूबसूरत मौसम में पूर्वांचल के देशी व प्रचलित भेजन बाटी चोखा के साथ शहर की भागदौड़ से दूर क्लासिक संस्था के सभी सदस्यों के साथ सपरिवार सावनी भेज का कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम निदेशक अमित जायसवल ने प्रसन्नता जताते हुए कहाकि सावन के मौसम में अपनों का साथ तो बात ही निराली होती है साथ ही साथ इस कार्यक्रम के जरिये हम अपनी धार्मिक आस्था से भी जुड़े रहते है। इस अवसर पर बच्चों ने हनुमान चालीसा, दुर्गा स्तुति इत्यादि का पाठ कर सबको चमत्कृत कर दिया। संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता द्वारा बच्चों को म्यूजिकल चेयर व अन्य गेम्स खेलाए गए व पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समन्वयक श्रवण कुमार द्वारा महिला सदस्यों व बच्चों के लिए झूले का प्रबंध किया गया जिसका सबने खूब आनंद लिया व साथ ही साथ वाराणसी से आये द बैक बेंचर बैंड के सदस्यों ने भी अपने मधुर गीतों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में सचिव योगेश साहू ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्याम सेठ, सीए सुजीत अग्रहरी, अमित पांडेय, राजीव साहू, सतपाल सिंह, कार्तिक सेठी, हर्षित अग्रहरि, विनय साहू, रंजीत सिंह, प्रदीप सेठ, यस बैंकर, ज्ञानेंद्र साहू, मो. हामिद, अबूजर शेख, कृष्णा सैनी, शुभम कनौजिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।