जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा 18 दिसम्बर को मोहम्मद हसन इण्टर कालेज परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में सहयोग करने की अपील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष/पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने की है। उन्होंने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है। अनेक लड़कियों की शादी इसी कारण नहीं हो पा रही है। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिये मनुष्य की सोच में परिवर्तन लाना ही एक मात्र सार्थक प्रयास होगा और इसी सोच ने सामूहिक विवाह की सुन्दर विचारधारा को जन्म दिया है। श्री यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में सभी वर्ग को मुक्तहस्त से आगे बढ़कर तन-मन-धन से सहयोग के लिये आगे आने की जरूरत है। विशाल कार्यक्रम एवं व्यवस्था में यथा संभव भागीदारी करने का प्रयास करें। बूँद-बूँद से घड़ा भर जाता है की अवधारणा को साकार करते हुए इस पुनीत कार्य को सफल बनाए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जेब्रा के सामूहिक विवाह में सहयोग की अपील

Previous article
Next article

