Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट

जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट

  • विद्युत लाईनमैंन की उंगली और जांघ में आयी गम्भीर चोट

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन की जेब में रखे मोबाइल के ब्लास्ट होने से उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहू में भर्ती कराया गया है। इस घटना से लोग हैरत में पड़ गये हैं। बताते हैं कि मड़ियाहूं के मिरदहा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अरशद मुंगराबादशाहपुर विद्युत उपकेंद्र पर पिछले अनेक वर्षों से सरकारी लाईन मैन के रूप में तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह वह विभाग के काम से जलालपुर मोटरसाइकिल से गए थे। काम को निपटाने के बाद वह दोपहर को वापस मुंगरा आ रहे थे। जुमा की नमाज पढ़ने के लिए वह पुन: मड़ियाहूं जाने लगे। मड़ियाहूं के निकट कादीपुर के पास पहुंचे ही थे कि जेब में रखा उनका मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके चलते उनके जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। इसी के साथ ही उनकी उंगली में भी गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उनके घर मिरदहा मुहल्ले में वाहन से पहुंचाया। जहां पर स्थानीय चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। उनकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।