― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेई की तहरीर पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

जेई की तहरीर पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

  • झूलते तार की चपेट में आकर झुलसे किसान का मामला

जौनपुर धारा,खुटहन। दौलतपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व सरसों का बोझ उठाते समय नीचे झूल रहे। हाईटेंशन तार की चपेट में आकर आंशिक रूप से झुलसे किसान के मामले में विद्युत विभाग के जेई ने एक व्यक्ति पर खंभा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी किसान गोकर्ण दूबे गत 29 मार्च को खेत में रखे सरसों का बोझ उठाकर घर ले जा रहे थे। खंभा लटक जाने के चलते हाईटेंशन तार जमीन से छह फुट ऊपर झूल रहा था। जो सिर पर बोझ लेकर नीचे से जा रहे किसान के बोझ को छू गया। जिसमें वह आंशिक रूप से झुलस गया।मामले में घटनास्थल की जांच के बाद विद्युत विभाग के जेई फरहान आलम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि खोभरिया गांव निवासी हरिश्चन्द्र यादव अपने मकान की नींव खोदते समय खंभा क्षतिग्रस्त कर दिए थे। जिसके चलते तार नीचे लटक गया है। यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Share Now...