― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनजीजी हदीद को गोद में उठाकर वरूण धवन ने किया किस

जीजी हदीद को गोद में उठाकर वरूण धवन ने किया किस

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट के दूसरे दिन मुंबई में सितारों का मेला नजर आया जहां पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे देखने को मिले। कई नामी सितारों ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी तो वहीं कुछ लोग पार्टी में झूमते नजर आए। इस इवेंट की कई वीडियोस इंटरनेट के गलियारों पर खूब वायरल हो रही है जिसमें सभी सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक ऐसी ही वीडियो है वरुण धवन के स्टेज परफॉर्मेंस की जहां उन्होंने स्टेज पर डांस करते हुए इंटरनेशनल मॉडल जीजी हदीद को गोद में उठाए हुए गालों पर किस किया है। वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे वरुण धवन स्टेज पर डांस करते हुए जीजी हदीद को स्टेज पर बुलाते हैं ऐसे में वह उन्हें अपनी बाहों में उठाते हुए डांस करने लगते हैं। वरुण धवन की इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचता नजर आया। ऐसे में वरुण धवन ने चुप्पी तोड़ते हुए उस यूजर को लताड़ डाला जो पूरी सच्चाई जाने बिना एक्टर को ट्रोल कर रहा था। यूं तो उस यूजर ने अपना वह ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन उसके स्क्रीनशॉट अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वरुण धवन को ट्रोल कर रहे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि – अगर आप एक महिला है तो आप कहीं भी किसी के साथ भी सेफ नहीं है। चाहे आप जीजी हदीद क्यों ना हो.. लोगों को अपनी पार्टी में इनवाइट कर के उन्हें अपनी गोद में उठाकर बिना उसकी परमिशन के किस कर दो और उसे फन का नाम देना बहुत गलत है डिजस्टिंग। उस यूजर का ट्वीट पढ़ने के बाद वरुण धवन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि-मुझे लगता है आप अभी जागे हैं और आज जागने का ही फैसला किया है।

Share Now...