― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरजीके प्रतियोगिता में एनसीएस के छात्रों का रहा दबदबा

जीके प्रतियोगिता में एनसीएस के छात्रों का रहा दबदबा

जौनपुर धारा, खेतासराय। सामूहिक रूप से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एक बार नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। मंगलवार को घोषित परिणाम में प्राइमरी से एनसीएस के हर्षिता यादव और जूनियर से इसी स्कूल की आरुषी जायसवाल को प्रथम स्थान मिला।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अरिहंत ट्रस्ट की ओर से आयोजित की गई थी। जिसमें एक दर्जन स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। अरिहंत कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थान पाने वाले छात्रों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। प्राइमरी स्तर से दूसरा स्थान जय मां दुर्गा स्कूल के गौरव यादव तथा तीसरा स्थान एनसीएस की प्रियांशी सोनी को मिला। जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल की क्रमश: आरुषी, शिवम प्रजापति और दिव्यांशी सोनी रही। मुख्य अतिथि जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय के हाथों छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता कृष्ण मुरारी मौर्य तथा संचालन विनोद कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर अवधेश पाण्डेय, मनीष मौर्या, आरएस यादव, रावल मौर्य, श्रेयांस मौर्य मौजूद रहे।

Share Now...