Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने सुनी भूतपूर्व सैनिको की समस्याएं

जिलाधिकारी ने सुनी भूतपूर्व सैनिको की समस्याएं

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिको की मांग पर ईसीएचएस के अन्तर्गत महत्वपूर्ण अस्पतालों को इम्पैनेल्ड कराने के निर्देश दिये, जिससे भूतपूर्व सैनिको का जनपद में ही अच्छे से इलाज किया जाना सम्भव हो सके। भूतपूर्व सैनिकों ने नगर मजिस्ट्रेट को नये शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, नवीनीकरण करने आदि के सन्दर्भ में ज्ञापन भी दिया। इसके साथ ही जनपद में कैन्टीन सुविधा पुन: शुरू कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल अहलावत को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पेयजल की सुविधा को जिलाधिकारी ने 01सप्ताह के भीतर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि कार्यालय का निरीक्षण कर अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिको के डीएसपी पेंशन अकाउंट से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए पृथक रूप से बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कराने के निर्देश दिये। पूर्व सैनिक रामसकल के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि खतौनी में त्रुटिवश गलत नाम फीड हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि आज शाम तक खतौनी ठीक कराकर खतौनी पूर्व सैनिक को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने भूतपूर्व सैनिकों के भूमि विवाद, पेन्शन सहित अन्य प्रकरणों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अध्यक्ष अ.भा.पू.अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन डॉ.राजेश कुमार, संरक्षक कैप्टन अजीत पाण्डेय, के.सिंह, बलराम सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, के.के.दूबे, लालबहादुर सिंह सहित अन्य सैनिक उपस्थित रहे।