जौनपुर धारा, केराकत। लोकसभा चुनाव के सकुशल संपन्न होने के बाद पहली बार केराकत तहसील सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांडड की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित की गई। इस दौरान तहसील सभागार में सुबह से ही फरियादियों की लम्बी कतारें देखने को मिली। बता दें कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 278फरियादी पहुंच अपनी फरियादी जिलाधिकारी को सुनाई। जिसमे से 28 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष फरियादियों को निराशा हाथ लगी। जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवक्ता पूर्ण निस्तारण के लिए संबंधी अधिकारी/कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह यादव समेत तहसील के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
जिलाधिकारी ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

Previous article

