जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क दुर्घटनओं में कमी लाये जाने के प्रयासों के क्रम में अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति/जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में सडक सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एजेण्डा बिन्दुओं की गहनतापूर्वक चर्चा हुयी और जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पूर्व की बैठक में दिये गये निदेर्शों की समीक्षा की गयी। साथ ही एआरटीओ प्रशासन द्वारा जौनपुर से आजमगढ रोड, जौनपुर से सुल्तानपुर रोड, जौनपुर से मछलीशहर रोड एवं जौनपुर से वाराणसी रोड पर सड़क दुर्घटना सम्भावित स्थानों की निरीक्षण पत्रावली जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी द्वारा पत्रावली के निरीक्षणोपरान्त उक्त समस्त मार्गों से सम्बन्धित विभाग को सड़क ठीक करने, लिंक मार्गों पर गति अवरोधक लगाने, जगह-जगह साइनेज लगाने एवं सड़क के मध्य कट वाले स्थानों पर चमकीले रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के साथ पी.डब्लू.डी.को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले सड़कों के किनारे पेडों पर भी रेफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शास्त्री पुल की मरम्मत हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त के साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी आर.ए.चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)शैलेन्द्र सिंह, ए.आर.टी.ओ.(प्रशासन) एस.पी.सिंह, ए.आर.टी.ओ.(प्रवर्तन) स्मिता वर्मा, टी.आई. जी.डी. शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता जैनु राम, एन.एच.ए.आई. केअधिकारी मृत्युंजय यादव एवं सदस्य सड़क सुरक्षा समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने पी.डब्लू.डी.को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही का आदेश

Previous article
Next article

