Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजिला पर्यटन प्रभारी ने जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

जिला पर्यटन प्रभारी ने जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप निदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल आरके रावत के निर्देश के क्रम में प्रभारी जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा तहसील केराकत के ग्राम उदयचंद्रपुर में रामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी परियोजना प्रबंधक यूनिट-37 सी. एंड डीएस उ.प्र. जल निगम के जे.ई. अरविंद से ली और मौके पर मंदिर में शेड, इंटरलॉकिंग, आरसीसी बेंच लगा पाया गया। पर्यटन सूचना अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को फर्श एवं रंगाई का कार्य कराये जाने का निर्देश दिया गया। परियोजना प्रबंधक यूनिट-37 सी. एंड डीएस उ.प्र. जल निगम के जे.ई. अरविंद के द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। शेष कार्य को 10 दिन के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश प्रभारी पर्यटन जिला सूचना अधिकारी के द्वारा दिया गया साथ ही कार्य पूर्ण कराते हुए हस्तांतरण करने का निर्देश भी दिया गया। प्रभारी पर्यटन जिला सूचना अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरुप कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रुप से पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर संदीप द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।