Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिला कारागार में पत्नी की दहेज हत्यारोपी पति ने फांसी लगाकर दी...

जिला कारागार में पत्नी की दहेज हत्यारोपी पति ने फांसी लगाकर दी जान

  • बड़ी बहन ने स्वजन व पड़ोसियों के साथ पहुंचकर जेल के बाहर किया हंगामा
  • दहेज हत्या का था आरोपी, प्रशासन में मचा हड़कंप

जौनपुर। जिला कारागार में पत्नी की दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध युवक ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले महीने पत्नी का संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटकी लाश मिली थी। पता चलने पर जेल गेट पर पहुंचकर स्वजन ने हंगामा मचाया। उनका आरोप था कि पुलिस वालों ने ससुराल वालों से मिलकर उसे मार डाला। बता दें, शहर कोतवाली अंतर्गत तारापुर तकिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद सुफियान (24) की 22वर्षीय पत्नी हिना का गत 14अक्टूबर की रात घर में फंदे से लटका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। हिना के मायके वालों ने दहेज में 10लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मोहम्मद सुफियान को 27अक्टूबर को गिरफ्तार कर चालान किया था।

उसे न्यायालय ने उसी दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। मोहम्मद सुफियान का और केराकत के चौरा गांव की हिना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के स्वजन ने गत 9 अप्रैल को मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया था। बंदियों को दोपहर में स्वजन से मुलाकात के लिए बैरक से निकाला गया था। बिजली मिस्त्री मोहम्मद सुफियान के पास जनरेटर कक्ष की चाबी थी। वह चाबी से कक्ष खोलकर भीतर गया और टिनशेड में गमछे से फांसी लगाकर लटक गया। पता चलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक विपिन कुमार त्रिवेदी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्त, लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम के घटनास्थल से साक्ष्य संग्रहीत करने के बाद पुलिस ने फंदा खोलकर शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत मोहम्मद सुफियान के पिता का इंतकाल हो चुका है। पांच भाई व छह बहनों में वह तीसरे नंबर पर था। मां व अन्य भाई-बहन मुंबई रहते हैं। वहां से आई आई बड़ी बहन आस्मां बेगम ने गुरुवार को जेल में जाकर सुफियान से भेंट की थी। आस्मां ने बताया कि भेंट के दौरान सुफियान सामान्य था। कहीं से भी नहीं लगा था कि वह आत्महत्या कर सकता है। आस्मां ने स्वजन व पास-पड़ोस की महिलाओं के साथ जेल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कहा पूरे मामले की जांच कराकर प्रशासन को इंसाफ करना चाहिए।