― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजिला कारागार में किया गया योग

जिला कारागार में किया गया योग

जौनपुर। जिला कारागार में 15 से 21 जून तक साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। 21 जून को शिविर के अन्तिम दिवस एवं 11वेंÓ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कारागार में प्रात: समय 06:15बजे से 08:00बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाचार्य वैद्यराज हरिदास व योग प्रशिक्षक नित्यानन्द पाण्डेय ने कारागार के अधिकारियो/कर्मचारियों एवं बन्दियों को योगासन व विभिन्न प्रकार के प्राणायाम करवाये गये और बन्दियों को योग के माध्यम से नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास का महत्व भी बताया गया। उक्त अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चीफ एल.ए.डी.सी.एस.अनिल कुमार सिंह, एल.ए.डी.सी.एस.सदस्य डा.दिलीप कुमार सिंह, अनुराग चौधरी, प्रकाश तिवारी व न्यायालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक डा.विनय कुमार, जेलर अजय कुमार, उप कारापाल धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र पाण्डेय,  नन्द किशोर, सुषमा शुक्ला एवं प्रधान सहायक खलीक अहमद, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना सहित कारागार के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी योग कार्यक्रम में भाग लिया गया। जेल अधीक्षक ने आगन्तुक अतिथियों को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम का समापन कराया गया।

Share Now...