― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरजिपं सदस्य का वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार पर केस

जिपं सदस्य का वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव के चौरा माता मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने आये जिला पंचायत सदस्य की स्कार्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त कर उसमें लगा भाजपा का झंडा तोड़ कर फेंक दिए जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह बीते 30 मार्च की शाम को रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में शामिल होने गये थे। अपना वाहन कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर खड़ा कर दिया था। आरोप था कि प्रसाद लेकर जब वे वाहन के पास आये तो देखा कि पिलकिछा गांव निवासी गौरव यादव, दिनेश यादव, रत्नेश और एक अज्ञात लोग मिलकर स्कार्पियो के पीछे का शीशा तोड़ दिए थे। वाहन में सामने लगा भाजपा का झंडा भी उखाड़ कर फेंक दिया था। विरोध करने पर अपशब्द बोलने लगे। शोरगुल सुन आ रहे तमाम लोगों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

Share Now...