जौनपुर धारा, जौनपुर। हजरत कुतुबुद्दीन जिंदा शाह मजार का 606वां सालाना दो दिवसीय उर्स 11 व 12 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मौर्या (गप्पू) व कमेटी उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हजरत कुतुबुद्दीन जिंदा शाह मजार का सालाना उर्स मोहल्ला ख्वाजगी टोला कोतवाली के पीछे 11 दिसंबर दिन रविवार को सायं 7 बजे मिलाद शरीफ से शुरू होगा व 12 दिसंबर दिन सोमवार को सायं 8 बजे महफिले-शमा का आयोजन किया जाएगा। उर्स को सफल बनाने के लिए कमेटी के सचिव मुशीर अहमद, परवेज गुड्डू, शोएब अनवर, असलम सहित कमेटी के कार्यकर्ता जी-जान से जुट गए हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जिंदा शाह मजार का 606वां उर्स 12 को


