Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिंदगी जीने के लिए शिक्षा की हर कदम पर आवश्यकता : प्रवीण...

जिंदगी जीने के लिए शिक्षा की हर कदम पर आवश्यकता : प्रवीण खरे

  • वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • कालेज के टॉपरों को डीएफओ ने किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जफराबाद। वन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज में किया गया। कालेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण हुआ। वन महोत्सव कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि व अभिभावकों ने भाग लिया। डीएफओ प्रवीण खरे ने कालेज के टॉपर बच्चों को अपने हाथों से सम्मानित किया। डीएफओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज के जीवन से जो शिक्षा बच्चों को मिलती है वह जीवन की दिशा और दशा बदल देती है। जिंदगी जीने के लिए शिक्षा की हर कदम पर आवश्यकता है। पौधरोपण कर छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित किया और कहा कि वृक्ष लगाने के साथ उसको सुरक्षित व संरक्षित किया जाय। उसको विकसित होने तक ध्यान दिया जाय। इसके पूर्व उन्होंने कक्षा 6 से लेकर इंटर तक के टॉपर बच्चों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। पर्यावरण को संरक्षित करने, वातावरण शुद्ध करने व प्राकृतिक असंतुलन कायम रखने के लिये अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया गया। प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने श्री खरे व मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश चन्द्र जायसवाल आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्याम केसरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वेलफेयर सोसाइटी जौनपुर के अध्यक्ष बीके गौतम ने डीएफओ प्रवीण खरे को पर्यावरण सरंक्षण में अहम योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अवनीश सिंह, उमेश मिश्रा, कृपाशंकर यादव, विवेक सिंह, अंकित श्रीवास्तव, गुड्डू पांडेय, वन रेंजर रामजीत ने इस अवसर पर पाकड़, नीम, गुलमोहर, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में शिक्षक अनिल गुप्ता, मौलाना एखलाक खान, गौरव श्रीवास्तव, संजय यादव, चंद्र भान नागर सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र छात्रायें व अविभावक उपस्थित रहे।