Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरजारी है इंग्लैंड का बेमिसाल खेल : फिफा वर्ल्ड कप

जारी है इंग्लैंड का बेमिसाल खेल : फिफा वर्ल्ड कप

कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने कमाल का खेल जारी रखा है. अपने अंतिम-16 के मुकाबले में इंग्लिश टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए सेनेगल को 3-0 से हरा दिया. इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में कप्तान हैरी केन, जॉर्डन हेंडरसन और युवा स्टार बुकायो ने एक-एक दाग अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. इस मैच में शुरूआत से ही इंग्लैंड की टीम ने सेनेगल पर दवाब बनाए रखा. इंग्लिश टीम ने सेनेगल को गोल का एक भी मौका नहीं दिया. मुकाबले के 38वें मिनट में अनुभवी खिलाड़ी जॉर्डन हेंडरसन ने पहला गोल किया. इसके बाद कप्तान हैरी केन का भी जादू इस मुकाबले में देखने को मिला. हैरी केन ने फिल फोडेन के पास पर अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया. यह उनके वर्ल्ड कप इतिहास का सातवां और इस वर्ल्ड कप में पहला गोल था. इंग्लैंड ने हाफ टाइम में ही सेनगल पर 2-0 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल हाफ टाइम के बाद 57वें मिनट में हुआ. इंग्लिश टीम के लिए तीसरा गोल बुकायो साका ने किया. इस गोल के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सेनगल पर 3-0 की मजबूत बढ़त कायम कर ली. इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने सेनेगल को एक भी मौका नहीं दिया और यह मुकाबला 3-0 के बड़े अंतर से जीत लिया.

10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंग्लैंड
सेनेगल पर जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम अपने वर्ल्ड कप इतहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. इससे पहले इंग्लैंड की टीम 1954, 1962, 1966, 1970, 1986, 1990, 2002, 2006 और 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था. आपको बता दें कि इंग्लैंड के पहले फ्रांस भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है. अब क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला फ्रांस से होगा.