Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरजागरूकता कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

जागरूकता कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

  • छात्रों को अपनी सुरक्षा के लिए दिए गए ताइक्वांडो के प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का समापन हो गया। इसमें स्वयंसेवक सेविकाओ ने दर्जनों गांव में नुक्कड़ नाटक साफ-सफाई मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में स्वयंसेवक सेविकाओ ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम की प्रस्तुति की और मोहल्लो गांवों में अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई स्वास्थ्य चिकित्सा पेड़ पौधे पर्यावरण जल संरक्षण अभियान पर जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार ने संचालन किया और समापन के दौरान प्रबंधक डॉ.स्वतंत्र कुमार, सरवन कुमार, लालचंद मौजूद रहे। श्रीअभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज लपरी में शिविर के सातवें दिन स्वयंसेवक सेविकाओ द्वारा रंगोली बनाया गया और संगीत और नाटक का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आसपास गाँव के लोगों को झांकी नुक्कड़ सभाओं से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ.वकील यादव ने संचालन किया। रामकिशुन सिंह महाविद्यालय सिद्धीकपुर में विशेष शिविर में सातवें दिन ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमन दबगरवाल और प्राची सिंह के नेतृत्व में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। आत्मरक्षा के विभिन्न गुरो को सिखाया, समापन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.विवेक पांडे ने कहा कि सेवा मानव का सबसे बड़ा धर्म है। विशिष्ट अतिथि डॉ.नवीन चौरसिया ने कहां शिविर के माध्यम से सहनशीलता परोपकार दया मानवीय गुणो का विकास होता है। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धिकपुर में जागरूकता रैली निकाल कर साफ सफाई और पेड़ लगाओ अभियान चलाया गया। इसमें पर्यावरण को बचाने के लिए शिविर में संकल्प दिलाया। रंगारंग कार्यक्रमो के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन किया गया।