Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरजागरूकता एक्सप्रेस वैन ने मतदान के लिये किया प्रेरित

जागरूकता एक्सप्रेस वैन ने मतदान के लिये किया प्रेरित

जौनपुर धारा,जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन ने आज भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रातः मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर से सद्भावना पुल तक गुलाबी देवी इ.का., नेहरु बालोद्यान इ.का., व मोहम्मद हसन इ. का.के स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं मतदाता जागरूकता नारे लगाते वैन के साथ चल रहे थे। शाही किला से अटाला तक राजा श्री कृष्ण दत्त इ. का. के एन.सी.सी.के कैडेट वैन के साथ चल रहे थे। भण्डारी रेलवे स्टेशन पर डा अख्तर हसन रिज़वी शिया डिग्री कालेज के एन.एस.एस. के छात्र छात्राओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का चुनाव में सहभागिता जरुरी है, इसलिए महिला, पुरुष, तृतीय लिंग, युवा व दिव्यांग सभी मतदाताओं से अपील है कि मतदान तिथि को अपना वोट ज़रुर दे जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़े। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर उदयभान कुशवाहा, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै मो मुस्तफा, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, स्काउट गाइड प्रभारी डा अखिलेश श्रीवास्तव, डा रंजीत सिंह, डीओसी राकेश मिश्रा, पूर्वांचल विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डा राज बहादुर यादव, उदयराज सिंह, डा अवधेश कुमार, मो. अब्बास खान खण्ड, नायब तहसीलदार आदि सहित छात्र छात्राएं व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।