Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
HomeNews Channelजागरूकता एक्सप्रेस वैन ने मतदान के लिये किया प्रेरित

जागरूकता एक्सप्रेस वैन ने मतदान के लिये किया प्रेरित



आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन ने आज भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रातः मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसका जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। कलेक्ट्रेट परिसर से सद्भावना पुल तक गुलाबी देवी इ.का., नेहरु बालोद्यान इ. का., व मोहम्मद हसन इ. का. के स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं मतदाता जागरूकता नारे लगाते वैन के साथ चल रहे थे।
शाही किला से अटाला तक राजा श्री कृष्ण दत्त इ. का. के एन.सी.सी. के कैडेट वैन के साथ चल रहे थे। भण्डारी रेलवे स्टेशन पर डा अख्तर हसन रिज़वी शिया डिग्री कालेज के एन.एस.एस. के छात्र छात्राओं ने स्वागत किया।
मोहम्मद हसन डिग्री कालेज पर वहाँ के एन.एस.एस. छात्र छात्राओं ने स्वागत किया। इसके साथ ही कुत्तुपुर तिराहा, विशेषरपुर तिराहा, सिपाह चौराहा, टीडी कालेज रोड, पालिटेक्निक चौराहा आदि चौराहों पर एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया, तथा जगह जगह लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

source