Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरव्यापारी चौपाल में दी गयी विभिन्न जानकारियां

व्यापारी चौपाल में दी गयी विभिन्न जानकारियां

  • भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने बुधवार को कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में व्यापारी चौपाल का आयोजन किया। व्यापारी चौपाल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन फूड विभाग, जीएसटी विभाग, नगर पंचायत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, हीरो बाइक, टीवीएस बाइक ने स्टाल लगाकर जानकारियां दी गयी। चौपाल को संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह और जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने संबोधित करते हुए व्यापारियों से एक जुट रहने को कहते हुए संगठन की मजबूती पर भी बल दिया। अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर व संचालन अर्जुन राय ने किया।व्यापार मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता व महामंत्री धर्मेन्द्र जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पप्पू चौरसिया, बलिराम सोनकर, राहुल गुप्त, सागर साहू समेत तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।